फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तनोला की टीम सेमीफाइनल में

Mon, 09 Feb 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पुलिस मैदान बारगाह में मैच से पहले आयोजकों के साथ टीम।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तनोला की टीम ने शिवम इलेवन को 56 रन से हराया। टीम ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस मैच में तनोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 156 रन बनाए। इसमें कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 53 रन की पारी खेली, जबकि अंगद ने 32 रन का अहम योगदान दिया। शिवम इलेवन की ओर से अंकु ने तीन और विजय ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवम इलेवन की टीम 100 रन ही बना सकी। इसमें अनुराग ने 28 और वीत ने 14 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। तनोला की ओर रोहित ने चार और चिक्कू ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें