चंबा। जिला प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लड़कियों और महिलाओं के लिए मैराथन का आयोजन किया। इसमें लड़कियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली तनिष्का बरार को 10 हजार रुपये, ट्राफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया।
द्वितीय स्थान हासिल करने पर आठ हजार, ट्राफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया जबकि तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेता को 5 हजार रुपये की राशि सहित ट्राफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त चौथे से दसवां स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 1,000 रुपये की राशि और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। मैराथन का शुभारंभ उपायुक्त डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन का आयोजन सुबह 6:30 बजे मिलेनियम गेट चंबा से हरदासपुरा वाया टीबी वार्ड से होते हुए जनजातीय भवन बालू तक किया गया।