फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक धर्म पर खुलकर बात करें, तभी दूर होंगी भ्रांतियां : डॉ. सुनील

Sun, 24 Nov 2024 11:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी कॉलेज के रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुनील कक्कड़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एड्स के बारे में फैल रही भ्रांतियां, पूर्वाग्रह और संकोच को दूर करना बेहद आवश्यक है, ताकि बीमारी का निदान संभव हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के वूमेन सेल द्वारा आयोजित कार्यशाला में भी डॉ. सुनील कक्कड़ ने भाग लिया। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक और संतुलित आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। डॉ. कक्कड़ ने छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया, ताकि समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जा सके।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने कहा कि सलूणी महाविद्यालय की अधिकतर छात्राएं ग्रामीण परिवेश से आती हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर वूमेन सेल की प्रभारी प्रोफेसर पिंकी देवी, रेड रिबन क्लब के नोडल प्रभारी सौरभ मिश्रा, महाविद्यालय के प्रवक्ता गुरदेव सिंह, पंकज कुमार और चिकित्सा विभाग के तेजू राम और रोहित ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें