फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मनमर्जी से एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी

Sat, 21 Nov 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनमर्जी से एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं, विशेषज्ञों ने बताए दुरुपयोग के खतरे
बिना सलाह दवा लेने और उपचार अधूरा छोड़ने से बढ़ता है रोगाणुरोधी प्रतिरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एंटीबायोटिक दवाओं का गलत इस्तेमाल भविष्य में संक्रमण का उपचार मुश्किल बना सकता है। इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग ने विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह मनाया। इस दौरान एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए भाषण, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी और लघु नाटिका प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि एंटीबायोटिक का सेवन चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए। निर्धारित खुराक और उपचार की अवधि का पालन जरूरी है। सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार में ये दवाएं प्रभावी नहीं होतीं।
विज्ञापन

सूक्ष्मजीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीधर राव ने बताया कि बिना सलाह दवा लेना और उपचार बीच में छोड़ना रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रमुख कारण हैं। इससे संक्रमण का इलाज कठिन हो जाता है। उन्होंने मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य को परस्पर जुड़ा बताते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दवाओं के दुरुपयोग के नुकसान और बचाव के उपायों को प्रस्तुत किया। विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. रजनी, डॉ. श्वेता, मीनाक्षी, वेदिका और सनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें