फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव की दर में वृद्धि के लिए उठाएं कदम : डॉ. रजनीश

Tue, 20 Jan 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। जिले में संस्थागत प्रसव की दर में वृद्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग को और अधिक सघन प्रयास करने होंगे। साथ ही कम जन्म भार वाले बच्चों की बढ़ती दर पर आवश्यक कदम उठाने जरूरी हैं। यह निर्देश आकांक्षी जिला कार्यक्रम के केंद्रीय प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर विशेष रूप से जिले के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और घुमंतू समुदायों को जागरूक कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही कृषि एवं बागवानी क्षेत्र की समीक्षा करते हुए उन्होंने सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि करने और किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्य करने को भी कहा।
वहीं, पशुपालन विभाग को जिले में घटते पशुपालन व्यवसाय को पुनः बढ़ावा देने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रदर्शन संकेतकों के अनुरूप जिला प्रशासन के सकारात्मक प्रदर्शन की सराहना करते हुए अधिकारियों को और अधिक प्रभावी प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा नीति आयोग से प्राप्त प्राइज मनी के तहत जिले में खोली गई नई 20 लाइब्रेरी, प्री प्राइमरी के 17 नए स्कूल बनाने वहीं सीएसआर के तहत भवनहीन विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। बैठक के दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रदर्शन संकेतकों के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और कुछ क्षेत्रों में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें