फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास फीसदी सिलेबस के आधार पर ली जाएं परीक्षाएं

विज्ञापन
महाविद्यालय चंबा के छात्रों की मांगों को लेकर प्रधानाचार्य को ज्ञापन देते एसएफआई कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय कॉलेज की एसएफआई इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि विद्यार्थियों के हित की मांगों को बिना विलंब पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार ऑनलाइन पढ़ाई करवाई गई है लेकिन कई क्षेत्रों में नेटवर्क न होने के कारण विद्यार्थी पढ़ाई से महरूम रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस साल पचास फीसदी सिलेबस के आधार पर परीक्षा ली जाए। उन्होंने बताया कि विवि की ओर से अभी भी यूजी और पीजी कक्षाओं का परिणाम नहीं निकाला गया है। इसके चलते विद्यार्थियों में असमंजस का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से शिक्षा पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है, जिससे फीस की दरों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
इससे गरीब तबके के विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बढ़ी हुई फीस दरों को कम किया जाए। इस अवसर पर परिसर अध्यक्ष मीनाक्षी और परिसर सचिव शाहबाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें