चंबा। शिक्षा खंड मैहला की एक माध्यमिक पाठशाला के हेडमास्पटर र नशे में धुत रहना भारी पड़ गया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने मामले की रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। विभाग हेडमास्टर को निलंबित कर सकता है।
जांच के बाद विभाग हेडमास्टर की इन्क्रीमेंट भी रोक सकता है। जानकारी के अनुसार हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल के बाहर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ्क भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनकराज को भेजा था। इसके बाद विधायक ने शिक्षा विभाग के अफसरों को मामले के बारे में अवगत करवाया और मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया है कि हेडमास्टर रोज नशे की हालत में स्कूल में आता है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही सोसायटी पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि इस मामले को लेकर रिपोर्ट निदेशालय भेजी गई है। निदेशालय आगामी कार्रवाई करेगा।