फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 200 किलोमीटर दूर से आएगी रिपोर्ट तब शुरू होगा स्वाइन फ्लू का इलाज

Wed, 26 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। आकांक्षी जिले के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में स्वाइन फ्लू की जांच नहीं होती। संभावित मरीज की जांच करनी हो तो उसका सैंपल विशेष बॉक्स में डालकर टांडा या शिमला भेजना पड़ता है।
प्रदेश में इन दिनों स्वाइन फ्लू का अलर्ट है। सरकार इसकी रोकथाम के लिए गंभीर कदम उठा रही है। ऐसे में चंबा के मेडिकल कॉलेज सहित अन्य किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में इस बीमारी का पता लगाने के लिए टेस्ट की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अभी तक जिले में इसका एक भी मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

टेस्ट की सुविधा न होने के कारण इसकी जांच बहुत कम की जाती है। मेडिकल कॉलेज में जिले भर से मरीज अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां इसी बीमारी का पता लगाने वाले टेस्ट का होना काफी जरूरी है।
विज्ञापन

लोगों में जय सिंह, मंजीत कुमार, शम्मी कुमार, करन महाजन, अजय कुमार, महिंद्र सिंह और विक्की कुमार ने बताया कि समय पर यदि स्वाइन फ्लू का इलाज न हो तो यह बीमारी घातक भी बन सकती है। इसलिए सरकार व प्रशासन को इसके टेस्ट की सुविधा चंबा में उपलब्ध करवानी चाहिए। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाला कोई मरीज नहीं आया है। टेस्ट के लिए चंबा में व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें