फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भेड़-बकरियां खरीदने के नाम पर लगाया 1.18 लाख का चूना

Sat, 11 Jul 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहला-फुसला कर भेड़-बकरियों के साथ पीड़ित को बुलाया कोलका
विज्ञापन

बिना लेन-देन किए भेड़-बकरियां लेकर कांगड़ा हो गए रफूचक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भेड़-बकरियों की खरीद करने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख 18 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खरीदार ने पहले पीड़ित को बातों में उलझाकर कोलका में बुलाया। आरोप है कि कोलका में उसके साथ मारपीट की और बिना भुगतान किए भेड़-बकरियां लेकर कांगड़ा की ओर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दी लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वह नाराज हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ईश्वर पुत्र महेशो राम निवासी सरोठा ने आरोप लगाया कि संजू निवासी मझौता ने आश्वस्त किया कि वह उनकी 9 भेड़-बकरियां खरीदना चाहता है। शुक्रवार को कलासो निवासी खुहाड़ा थनौड़ा में आकर भेड़-बकरियां अपने साथ लादकर लांघा नामक स्थान पर ले गया। पैसे न मिलने पर महेशो जैसे-तैसे कोलका पहुंचे। कोलका में अज्ञात आठ से दस लोगों ने उनका रास्ता रोक कर मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि भेड़-बकरियों की कीमत एक लाख 18 हजार रुपये तय हुई थी लेकिन आरोपियों ने न तो कोई भुगतान किया और न ही बाद में संपर्क किया। इसके बाद आरोपी भेड़-बकरियां लेकर कांगड़ा की ओर चले गए। काफी प्रयास के बावजूद जब उनसे संपर्क नहीं हो सका तो साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के समक्ष दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, अपनी रकम दिलाने और उसे न्याय देने की मांग उठाई है। उधर, एएसपी चंबा दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें