फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात के आखिरी गांव मलवां क्योड़ पहुंची स्वीप टीम

Wed, 15 May 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भटियात में हाथ पर ​लिखकर मतदान बारे जागरूक करती महिलाऐं।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। स्वीप टीम ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के आखिरी गांव मलवां क्योड़ का दौरा किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलवां में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्वीप टीम की ओर से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और स्टैंप गतिविधि करवाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. आकाश दीप ने बताया कि यह गांव भटियात का अंतिम गांव है। उसके आगे कांगड़ा का क्षेत्र शुरू होता है। यहां लोगो की कुछ मूलभूत जरूरतें हैं, जिनको लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। इसमें मुख्य रूप से स्कूल भवन न होना, शिक्षक के खाली पद और पानी की किल्लत मुख्य हैं। चुनाव आयोग की टीम ने लोगों की मांगों को प्रशासन तक पंहुचाने का आश्वासन दिया है। लोगों ने इस बार लोकसभा चुनावों के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का भरोसा दिलाया। इस पोलिंग बूथ में 246 मतदाता हैं। तीन नए वोट बनाए गए। इस मौके पर स्थानीय लोग एवं स्वीप टीम से बलवान, मनोहर, नीतू, अंजलि, मंजू इत्यादि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें