फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले की अंडर-23 और 19 टीम के लिए बहाया पसीना

Sun, 03 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीए क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर में आयोजित की गई चयन प्रक्रिया
विज्ञापन

दोनों टीमों में जगह बनाने के लिए करीब 70 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतर जिला अंडर-23 और अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन करने के लिए रविवार को एचपीसीए क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर में चयन प्रक्रिया करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें जिला मुख्यालय सहित हरिपुर, मैहला, भद्रम, बनीखेत, तीसा, लचोड़ी, भटियात, सलूणी सहित जिलेभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों टीमों में जगह पाने के लिए करीब 70 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन शिविर के लिए किया जाएगा। शिविर में जो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे, उनका चयन जिला चंबा की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए किया जाएगा। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए एचपीसीए के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। गौरव ने बताया कि जिला में क्रिकेट सब सेंटर खुल रहे हैं। इसमें खिलाड़ियों को प्रतिभा को निखारने का मौका मिल रहा है। चयन प्रक्रिया में जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सदस्य कुलदीप, अमित, संजय, हमीद, याकूब, अशोक, मिथुन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें