फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जॉनी को हराकर सुरेश पहलवान ने जीती बड़ी माली

Tue, 16 Jul 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। तलाई भित मैदान में लखदाता छिंज मेला कमेटी ने छिंज मेले का आयोजन किया। इसमें पंचायत प्रधान चमन लाल मुख्यातिथि थे। वार्ड सदस्य रिंकू शर्मा विशेष अतिथि थे।
विज्ञापन

दंगल मेले में जम्मू, पंजाब और हिमाचल के नामी पहलवानों ने भाग लिया। छिंज मेले के दौरान हुए रोचक मुकाबलों में बड़ी माली सुरेश (छतवाल) ने जॉनी (फन्गोता) को हराकर अपने नाम की। अजय (गोली) ने सैफ अली (पठानकोट) को पटकनी देकर छोटी माली अपने नाम की। तीसरी माली के मुकाबले में बगू (डैनकुंड) ने रवि (नारायणपुर) को हराया। मुख्यातिथि चमन लाल ने कहा कि छिंज, मेले और त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें संजोए रखने में मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं। कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह और सचिव रंजीत शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के पदाधिकारियों में कांशी राम, रमेश चंद, सोमदत्त और किशोरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें