फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शतरंज में चमके सूरज, 100 मीटर दौड़ में शुभम रहे विजेता

Fri, 31 Oct 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान शतरंज में सूरज ने पहला, राजीव ने दूसरा और पियूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शुभम भारद्वाज पहले, कीर्तन ठाकुर दूसरे और विजय तीसरे नंबर पर रहे। बालिका वर्ग में समीक्षा पहले, प्रिया दूसरे और कविता कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आदित्य और बालिका वर्ग में अंकिता प्रथम रहीं। लंबी कूद में शुभम भारद्वाज और समीक्षा विजेता बनीं। ऊंची कूद में शुभम भारद्वाज और समीक्षा विजेता बने। शॉटपुट में कीर्तन ठाकुर और आरती देवी विजेता रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आयोजन किया। मुख्य अतिथि डीएस ठाकुर ने महाविद्यालय कोमल्टीपर्पस हॉल और ओपन एयर थियेटर बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये दिए। रान महाविद्यालय के प्राचार्य पमोहिंदर कुमार सलारिया ने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है, जो युवाओं की शारीरिक व मानसिक दक्षता को बढ़ाता है। समापन समारोह में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा लगभग 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें