फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुराड़ा मोहल्ला सड़क और डंगे क्षतिग्रस्त, अब तक नहीं हुई मरम्मत

Thu, 06 Nov 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सुराड़ा मोहल्ला की मुख्य सड़क पर बने तीन डंगों को हाल ही में भारी बारिश ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, लेकिन अभी तक इन डंगों और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सदर विधायक नीरज नैयर ने मौके का दौरा किया था और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तुरंत मरम्मत और नए डंगे लगाने के निर्देश दिए थे। आज तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद उर्मिला जसरोटिया, वरिष्ठ नागरिक मनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी भूपिंद्र जसरोटिया, सतेंद्र सिंह, लोकिंद्र, नवनीत और ललिता ने लोक निर्माण विभाग और विधायक सदर से जल्द डंगे लगाने और सड़क से मलबा हटाने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आम रास्ता है और सूही मंदिर और रैन बसेरा के पास मलबे से जगह तंग हो गई है, जिससे सुराड़ा क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें