फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन दिन से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बंद, खाने का संकट

Wed, 27 Aug 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत अन्य सड़कें बंद होने से बुधवार को तीन दिन बाद भी जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति बंद रही। पंजाब से आने वाली रोजाना की उपयोग की वस्तुओं दूध, अंडा, ब्रेड और सब्जियों के जिले में न पहुंच पाने के कारण अब दुकानें खाली हैं और जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों के बाजारों से ये चीजें गायब हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों को रसोई गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहर समेत अन्य जगह गैस सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है, जिससे लोग अब लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लगातार रास्ते बंद होने से ट्रकों की आवाजाही रुकी हुई है और गोदामों में पड़ा स्टॉक खत्म हो गया है। खासकर छोटे दुकानदारों के पास अब बेचने को कुछ नहीं बचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बदतर हैं, जहां न तो सप्लाई पहुंच पा रही है और न ही कोई वैकल्पिक साधन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें