चंबा। बारिश के बाद जैसे ही बुधवार दोपहर को मौसम साफ हुआ तो चंबा के चौगान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के दर्शन की भावना लिए बड़ी संख्या में मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालु चौगान में एकत्र हुए और बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सेवा में स्थानीय संस्थाएं और धार्मिक संगठनों ने भंडारे लगाए, जिसमें यात्रियों को प्रसाद और गर्म भोजन वितरित किया। चाय, पानी और विश्राम की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मणिमहेश यात्रा के लिए उत्साह साफ देखा जा सकता है। हालांकि यात्रा अभी स्थगित है, लेकिन जो श्रद्धालु पहुंचे है उनके लिए प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई हैं, ताकि सभी यात्री सुरक्षित और सुगमता से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।