फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने आयुर्वेदिक अस्पताल का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू का शुक्रवार को उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक आयुक्त उपायुक्त व मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आयुर्वेदिक अस्पताल के वार्डों में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में लगे डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर की जांच पड़ताल की। रोस्टर के अनुसार डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर है या नहीं, इसको लेकर उन्होंने आयुर्वेदिक अधिकारी से पूछताछ की। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के शौचालयों का निरीक्षण किया और नियमित रूप से साफ सफाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त ने कुष्ठ रोग अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जहां पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। वहां पर उन्होंने संबंधित स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए। इसके अलावा उन्होंने सरोल में बन रहे मेडिकल कॉलेज के नए भवन का भी निरीक्षण किया। निर्माण कर रही कंपनी को तय समय सीमा में भवन का निर्माण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें