चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में सुल्तानपुर की टीम ने पुलिस टीम को छह विकेट हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस मैच में पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 161 रन बनाए। इसमें दमनप्रीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन की पारी खेली। सुल्तानपुर की ओर से हितेश ठाकुर और रजत गोस्वामी ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुल्तानपुर की ओर से प्रियन ने शानदार 62 और हितेश ठाकुर ने 52 रन की पारी खेली। यह मैच जीतकर सुल्तानपुर की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तनोला बनाम सुल्तानपुर के बीच खेला जाएगा।