फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ सोए व्यक्ति ने कमरे में ही लगा लिया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ में एक व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। यह मामला मंगलवार को सुबह के समय प्रकाश में आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तीसा से टीम मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज शव को लाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस प्रारंभिक दृष्टि में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान खेमराज (38) पुत्र बरत राम निवासी करमूड़ ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार खेमराज ने सोमवार रात को परिवार के साथ खाना खाया और सोने के लिए कमरे में चला गया। जबकि उसकी पत्नी, बेटी और भतीजा कमरे के ही समीप सोए थे। मगर देर रात को खेमराज ने फंदा लगा लिया और इस बात का साथ में सोए परिवार के सदस्य को पता नहीं लगी। परिवार के सदस्य जागे तो खेमराज ने कमरे में फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी जांच होगी। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें