फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में चरस लेकर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने निजी गाड़ी में चरस लेकर जा रहे दो लोगों को एक किलो दस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुनूहट्टी चेक पोस्ट बैरियर पर पुलिस की टीम सोमवार तड़के आने जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक निजी गाड़ी नंबर एचपी 73ए- 8586 जो चंबा से पठानकोट की तरफ जा रही थी, उसे चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी में दो लोग सवार थे। उन्होंने पुलिस के पूछने पर अपना नाम रफी अहमद खान पुत्र कयूम खान और फारूक पुत्र शमदू निवासी सतीनाला डाकघर थनेईकोठी बताया। पुलिस ने जब उनकी गाड़ी की तलाशी की तो गाड़ी के अंदर पुलिस को एक किलो दस ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अब पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेने की मांग रखेगी। रिमांड के दौरान दोनों से चरस के मुख्य सरगने को लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस ने तुनूहट्टी में दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें