फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का एंबुलेंस में करवाया सफल प्रसव

Wed, 15 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा 108 एंबूलेंस में प्रसव के बाद नवजात के साथ ईएमटी  और महिला।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। जिले में 108 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। विधानसभा क्षेत्र भटियात के अधीन गांव लाहड़ की सपना पत्नी कुलदीप को बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस का पायलट तिलक और ईएमटी अनूप कुमार मौके पर पहुंचे। गर्भवती महिला और उनके परिजनों को एंबुलेंस में बैठाकर पायलट और ईएमटी चुवाड़ी अस्पताल के लिए रवाना हुए। चुवाड़ी अस्पताल से एक किलोमीटर पीछे शनिदेव मंदिर के पास पहुंचने पर महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस पर ईएमटी ने परिजनों की अनुमति के बाद मौके पर महिला का प्रसव करवाने का निर्णय लिया। ईएमटी ने 108 की चिकित्सकों के निर्देशानुसार महिला का सफल प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को भर्ती कर लिया गया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चुवाड़ी सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि बताया कि एंबुलेंस में ही ईएमटी और पायलट ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल में दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें