फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चचूल जंगल में चुराई लकड़ी के 50 नग और 72 गोले बरामद

Wed, 15 May 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा घर में अवैध रूप से रखे देवदार के स्लीपर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चुराह के चचूल जंगल में अवैध कटान मामले में वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरी लकड़ी बरामद कर ली है। जो पेड़ जंगल में कटे हुए मिले थे, उसकी लकड़ी को वन रक्षक ने जंगल में सुरक्षित स्थान पर रखा था।
विज्ञापन

वहां से इस लकड़ी को वन रक्षक सहित अन्य कर्मचारियों ने बरामद कर लिया है। इसमें देवदार के 50 नग, 72 गोले शामिल हैं। इतना ही नहीं, जंगल से विभाग की अनुमति से कटे हुए पेड़ों की लकड़ी चुराने वाले तीन लोगों के खिलाफ वन विभाग ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। इनमें दो लोगों के खेतों में और एक व्यक्ति के घर में देवदार की लकड़ी बरामद की गई है। यह लकड़ी अवैध रूप से जंगल से निकालकर वहां रखी गई थी। इसको लेकर विभाग ने उनके खिलाफ जांच की है।

चचूल जंगल में अवैध कटान को लेकर वन मंडल अधिकारी को सूचना मिली थी। इसकी जांच करने के लिए वन मंडल अधिकारी स्वयं जंगल गए, जहां उन्होंने कटे हुए देवदार के पेड़ देखे। इन पेड़ों की लकड़ी वहां से गायब थी। इसको लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर लकड़ी बरामद करने के निर्देश दिए। इसके चलते वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षक ने जंगल में जाकर कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को बरामद किया। इसके अलावा जिन लोगों ने जंगल से लकड़ी चोरी की थी, उनकी तलाश करने के लिए साथ लगते गांव में दबिश दी। इस दौरान तलाशी के बाद तीन लोगों के पास देवदार की चोरी की गई लकड़ी बरामद हुई। इसको लेकर विभाग ने में पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी तीसा अजय कुमार ने बताया कि चचूल जंगल में कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को बरामद कर लिया गया है। बर्फबारी के दौरान कई पेड़ धराशायी हो गए थे। इनकी लकड़ी वन रक्षक ने सुरक्षित स्थान पर रखी थी। जिन लोगों ने जंगल से बिना अनुमति लकड़ी चोरी की थी। उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें