चंबा। एडवोकेट सुभाष शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी चंबा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कुलदीप सिंह पठानिया पूर्व अध्यक्ष राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य प्रवक्ता पीसीसी, हर्ष महाजन पूर्व मंत्री, आशा कुमारी महासचिव एआईसीसी, ठाकुर सिंह भरमौरी पूर्व मंत्री, नीरज नैयर अध्यक्ष डीसीसी, सुरेंद्र भारद्वाज पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय, प्रदेश और जिला नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जिस मकसद को लेकर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है, वह अपनी जिम्मेदारी को लगन, मेहनत और ईमानदारी से के साथ निभाएंगे।