फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दशक बाद उपतहसील धरवाला को नसीब होगा अपना भवन

Wed, 20 Nov 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। एक दशक के बाद उप तहसील धरवाला को खुद का भवन नसीब हो पाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों ने छह बिसवा निजी भूमि भी राजस्व विभाग के नाम कर दी है। जबकि तहसील कार्यालय का भवन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के पास 52 लाख रुपये की धनराशि जमा है। खुद की जमीन नहीं होने के कारण विभाग इस धनराशि से नया भवन नहीं बना पा रहा था। लेकिन, अब उपतहसील के नाम पर अपनी जमीन हो चुकी है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सकता है। सरकारी कार्यालय को आने वाले समय में खुद का भवन नसीब होगा।
विज्ञापन


उपतहसील धरवाला 24 पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां पर रोजाना लोग दूरदराज के इलाकों से अपना कार्य करवाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन निजी भवन में चलने वाले कार्यालय में लोगों को अधिक सुविधाएं नहीं मिल पाती थी। ऐसे में जब उप तहसील सरकारी भवन में चलेगी। तो वहां पर लोगों को बैठने की सुविधा से लेकर अन्य सुविधाएं भी मुहैया होंगी।
इनसेट
नायब तहसीलदार रूप सिंह नेगी ने बताया कि लोगों ने अपनी निजी भूमि राजस्व विभाग के नाम कर दी है। अब लोक निर्माण विभाग जल्द ही उपतहसील कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें