फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने गढ़वाली और गुजराती नृत्य पेश कर बांधा समां

Sun, 16 Nov 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत में समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देती छात्राएं।
विज्ञापन
बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत ने मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बीटीसी डीएवी महाविद्यालय बनीखेत में वार्षिक समारोह मनाया गया । समारोह का उद्देश्य आज के युवाओं को ऊर्जा, उत्साह और गतिशील प्रारूप को संदर्भित करना रहा। समारोह के मुख्य अतिथि एनएचपीसी बनीखेत के कार्यकारी निदेशक ओमप्रकाश रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रंजू बाला पटियाल ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें स्वागत गीत सरस्वती वंदना, गढ़वाली नृत्य, गुजराती नृत्य, एकल नृत्य, युगल नृत्य, लघु नाटक चार युगों से युक्त नाटक और भंगड़ा डालकर दर्शकों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत करने और अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनेक प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर देश की उन्नति में अपना सहयोग देना चाहिए। मुख्यातिथि ने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें