चंबा। चंबा मिलेनियम पब्लिक स्कूल लबकाणा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क मुख्य अतिथि थे। समारोह में प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय के अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय सुशील भारद्वाज भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया। स्कूली विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद विहू नृत्य, नाटी, भंगड़ा, घूमर, गरवा, रामायण, चंबयाली नृत्य से समां बांधा। कार्यक्रम के मध्यांतर में स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की तमाम शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों बारे मुख्यातिथि और समस्त अभिभावकों को अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कहा कि जहां विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई का महत्व है, वहीं, दूसरी तरफ खेलों की भी काफी महत्ता है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।