फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छात्र स्कूल चंबा ने सरोल की टीम को 1-0 से हराया

Thu, 29 Aug 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में हॉकी मैच के दौरान महिला ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसी टू डीसी पृथी पाल सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से करवाया गया। जिला खेल अधिकारी रुपेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी दी गई। चौगान मैदान में हाॅकी के 2 मैच खेले गए। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हाॅकी का पहला मैच बॉयज स्कूल और सरोल के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बॉयज स्कूल ने सरोल को 1-0 से हराया। दूसरा मैच कन्या स्कूल चंबा और सिढ़कुंड के बीच खेला गया, जिसमें कन्या स्कूल चंबा ने सिढ़कुंड स्कूल को 2-1 हरा दिया। विजेता टीमों को मुख्यातिथि की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें