फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के नए अध्याय का आगाज, सीखेंगे और निखरेंगे भी : प्राचार्य

Thu, 29 Aug 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं अभिविन्यास कार्यक्रम करवाया गया।
विज्ञापन

सेल के सदस्य सचिव प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा मुख्यातिथि थे। सर्वप्रथम सेल के प्रभारी प्रोफेसर पीसीआर नेगी ने उन्हें सम्मानित किया।
आईक्यूएसी के प्रभारी डॉ. मनेश वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इतिहास, स्थापना, उपलब्धियों, विज़न, मिशन, ध्येय, लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर विजय ने विद्यार्थियों को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। प्रोफेसर विजय ने छात्रवृत्ति के प्रकार, योग्यता, भरने के प्रक्रिया, प्रोत्साहन राशि, पोर्टल पर भरने का समय, डिजी लॉकर में क्रेडिट इकट्ठा करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। प्रोफेसर अविनाश ने बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रोवर रेंजर, एक क्लब, रेड रिबन क्लब, स्पेस जेनसिस, सोसायटी फॉर वाइल्ड लाइफ एंड नेचर, नेओ बॉटनी, जियोलॉजिकल सोसायटी, कॉमर्स सोसायटी, लैंग्वेज सोसायटी, इकोनॉमिक्स सोसायटी के बारे में बताया। प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है। यह समय आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां आप न केवल नई चीजें सीखेंगे, बल्कि अपने व्यक्तित्व को भी निखारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें