फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों की कमी व नामात्र की स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ उप प्रधान ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर अपनी मांगों को लेकर अनशन में बैठे कूंर पंचायत के उपप्रधान सुदेश क? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत कूंर में स्वास्थ्य और शिक्षा की चरमराई सेवाओं के विरोध में पंचायत उपप्रधान ने तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उपप्रधान सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि उक्त पंचायतों में सुविधाओं का अभाव है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य सुविधाएं नाम मात्र की हैं तो वहीं, दूसरी ओर स्कूलों में अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनमंच कार्यक्रम चलाया गया है लेकिन जनमंच कार्यक्रम में समस्याएं और मांगें उठाने के बावजूद इनका समाधान नहीं हो किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र कूंर में सात वर्षों से ताला लटका है। इसके अलावा रावमापा कूंर में कई वर्षों से अध्यापकों की कमी चल रही है। इसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है लेकिन, शिक्षा विभाग स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पदों को नहीं भर रहा है। इसको लेकर वह सरकार और शिक्षा विभाग को कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिला है। इसके चलते अब वह मजबूर होकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह शिमला में विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें