फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरागढ़ स्कूल में चुराह जोन प्रथम के 443 विद्यार्थी करेंगे अपनी प्रतिभा प्रदर्शन

विज्ञापन
बैरागढ़ में अंडर 14 जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को समानित करतीं प्रधा? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ में चुराह जोन-प्रथम की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन मान सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेजबान स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य सुषमा भारद्वाज ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

खेल प्रभारी जन्म सिंह जरियाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। इसमें 36 स्कूलों के 443 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिन में कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स, हाई जंप, लांग जंप, शतरंज, बैडमिंटन और शॉटपुट इत्यादि प्रतियोगिताओं के तहत मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा। इसमें विस उपाध्यक्ष हंस राज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। मान सिंह ठाकुर ने बच्चों से खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
खेल प्रभारी जन्म सिंह ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन स्कूलों ने भाग नहीं लिया है। इसके बारे में पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। कहा कि खेलों से दूरी बनाने वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें