फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परीक्षाओं में नकल पर सख्ती, चंबा में चार उड़नदस्ते गठित

Mon, 03 Mar 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने चार उड़नदस्तों का गठन कर दिया है। ये उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर नकलचियों की धरपकड़ करेंगे। इनमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और निरीक्षण विंग की टीमें शामिल हैं। इसके अलावा एसडीएम के नेतृत्व में एक अलग टीम भी परीक्षा के दौरान छापेमारी करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला चंबा में चार मार्च से शुरू होने वाली 10वीं औऱ 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। 29 मार्च तक बोर्ड की परीक्षाएं चलेंगी। सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः00 और दोपहर बाद 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक दो सत्रों में परीक्षाएं होंगी। बोर्ड की ओर से इसके लिए पहले डेटसीट जारी कर दी गई है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह ने बताया कि उड़नदस्तों को पूरी कार्यप्रणाली से अवगत करा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो। फ्लाइंग स्क्वायड में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन टीमों का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें