फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेहड़ी संचालकों की मनमानी, सड़क पर सामान, लग रहा जाम

विज्ञापन
गांधी गेट के पास सजी अवैध रेहड़ियां और सामान
विज्ञापन
चंबा। शहर की सड़कों समेत बाजार में अवैध रेहड़ी संचालकों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है बल्कि आम लोगों के लिए पैदल चलना और वाहनों की आवाजाही भी चुनौती बन चुकी है।
विज्ञापन

दिन: बुधवार। समय: पूर्वाह्न 11 बजे। स्थान पोस्ट ऑफिस। यहां कुछ दिन पहले की नप और पुलिस ने सयुंक्त अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाई गईं रेहड़ियों को हटाया था लेकिन अब दोबारा वही आलम दिख रहा है। इतना ही नहीं,कम होने की बजाय रेहड़ियों की संख्या और बढ़ गई है। 11:20 बजे जहां अग्निशमन की गाड़ियां खड़ी हैं वहीं, सड़क पर सामान सजा दिया गया है। अगर कोई आग की घटना हो जाती है तो यहां से गाड़ी निकालना मुश्किल हो जाएगा। गांधी गेट के नीचे भी एक सप्ताह पहले रेहड़ियां जब्त की गई थीं वहां भी रेहड़ियां और सामान सजा दिखाई दिया। पिछले दो माह में नगर परिषद ने चार बार विशेष कार्रवाई करते हुए अवैध रेहड़ियों को हटाया, कई रेहड़ियों को जब्त किया गया और नियमानुसार चालान भी किए गए लेकिन हालात वैसे ही बने हुए हैं। सुबह कार्रवाई के बाद शाम को फिर से वही स्थिति बन जाती है। बाजार में भीड़ और सड़क पर सामान सजाने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर ने बताया कि अवैध रूप से लगाई जा रहे रेहड़ी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन को भी इस बारे अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें