फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ‘पार्क में गिरे डंगे के पत्थर, एंबुलेंस मार्ग से कब्जे हटाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक मंडे मीटिंग हुई। इसमें उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय भवन चंबा की दीवार के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व पार्क के गिरे हुए डंगे के पत्थरों को 15 दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने नगर परिषद चंबा, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालू से पक्का टाला तक बनने वाले एंबुलेंस मार्ग से अवैध कब्जों को संयुक्त निरीक्षण के पश्चात अतिशीघ्र हटाना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य, मंजीर में निर्मित गो सदन, पर्यटन विभाग द्वारा जोत और नैनी खड्ड में लगाए जाने वाले साइन बोर्ड और होर्डिंग, अपना विद्यालय योजना, कचरा प्रबंधन संयंत्र कुरांह, मेडिकल कॉलेज के लिए विद्युत कनेक्शन और पेयजल योजना के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने मंजीर में निर्मित गोसदन के शेष कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कर शुरू करने बारे पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए सिविल अस्पताल किहार में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कार्य में तेजी लाएं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निक्षय मित्र योजना के तहत जिला में सभी टीबी रोगियों को प्रत्येक माह आवश्यक पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के बारे में भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें