फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी के स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टाक खत्म

Sat, 28 Dec 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी रेबीज इंजेक्शन की सप्लाई खत्म हो गई है। इससे लोगों को बाजार से खरीद कर इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। कुत्ते के काटने से घायल लोग रेबीज से बचाव के लिए पहले बाजार से इंजेक्शन खरीदते हैं, फिर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में टीका लगवाना पड़ता है।
विज्ञापन

दूसरे महीने से स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म है, जिससे नागरिकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सलूणी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या काफी अधिक है, जो कभी भी राहगीरों पर हमला कर सकते हैं। इस कारण घायल लोगों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है, लेकिन इंजेक्शन के अभाव में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विकास खंड सलूणी में नागरिक अस्पताल किहार, सलूणी सहित आधा दर्जन अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी है।उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि चंबा में एंटी रेबीज इंजेक्शन की सप्लाई खत्म हो गई है और इसके लिए आर्डर दे दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें