बनीखेत (चंबा)। एचपीसीए की राज्य स्तरीय अंडर-23 एक-दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का बुधवार को चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसक आयोजन बनीखेत के पद्धर मैदान में किया गया। इसमें मुख्य चयनकर्ता अमित कुमार ने खिलाड़ियों की कला को परखा। ट्रायल में जिले भर से करीब 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इनमें से चयनकर्ताओं ने शिविर के लिए 26 खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों में सचिन ठाकुर, रजत, अंगद, पारस, मुकेश, गोकुल, संजय, अजय जरयाल, अभिषेक वर्मा, अतुल, अक्षु, मृदुल, विकेश, नितिश, रिंपक, अंकेश कुमार, संजय कुमार, संजीव, विजय सिंह, रिशि महाजन, रिशभ चाड़क, नवीन सिंह, आदित्य कालिया, अभिषेक ठाकुर, धीरज और रमन का नाम शामिल है।
जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले वीरवार से सात अक्तूबर तक चंबा मुख्यालय पुलिस ग्राउंड बारगाह में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान मुख्य चयनकर्ता अमित कुमार के अलावा अजय कुमार, जितेंद्र और जसवंत भी मौजूद रहे।