फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेंट स्टीफन स्कूल की टीम बनीं क्रिकेट चैंपियन

Wed, 22 Oct 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित क्रीड़ी पर्व के दौरान बेस्ट ​खिलाड़ी। स्रोत : संघ
विज्ञापन
चंबा। जिला क्रिकेट संघ चंबा की ओर से मनाए जा रहे क्रीड़ा पर्व के तहत पुलिस ग्राउंड बारगाह में इंटर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सेंट स्टीफन स्कूल की टीम ने मंगला स्कूल को 30 रन से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में एसपी चंबा अभिषेक यादव और विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय करियां चमेरा-दो के प्राचार्य हरजीत राज ने शिरकत की। फाइनल मुकाबले में सेंट स्टीफन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। इसमें परीक्षित ने सर्वाधिक 27, देवर्ष ने 15, कार्तिक ने 16 और अथर्व ने 10 रन का योगदान दिया।
मंगला की ओर से लवकश ने चार, मोहित और तन्मय ने दो-दो व निशांत ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगला स्कूल की टीम महज 66 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें केशव ने 16 रन का योगदान दिया। वहीं, सेंट स्टीफन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अथर्व ने चार ओवर में 11 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। वहीं, परीक्षित ने तीन, हिमांशु ने दो और अमन ने एक विकेट हासिल किया। इस दौरान परीक्षित मैन आफ द सीरीज, अथर्व बेस्ट बालर और प्रज्ज्वल बेस्ट बैटर चुने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसपी अभिषेक यादव ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेरित किया। साथ ही क्रिकेट चंबा की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार का मंच मिलने से जहां वे नशे से दूर रहेंगे।
उधर, एचपीसीए के अपेक्स काउंसिल मेंबर मनुज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आठ स्कूलों डीएवी हरदासपुरा, बीपीएस, सेंट स्टीफन, सेंट जेवियर, राजनगर, होली हिमालयन, दयानंद मठ और मंगला की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें