फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतनमान के नाम पर एसपीओ के साथ छलावा : अमरजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतनमान के नाम पर एसपीओ के साथ छलावा : अमरजीत
विज्ञापन

कहा-वर्ष 1998 से वेतनमान को लेकर किया जा रहा शोषण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वेतनमान के नाम पर जिले के 525 एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसराें) के साथ छलावा हो रहा है। वर्ष 1998 से लेकर वर्तमान तक एसपीओ के साथ वेतनमान को लेकर शोषण हो रहा है। जिले में 1998 से एसपीओ पुलिस बल के साथ 24 घंटे पुलिस थानों और सीमांत क्षेत्रों में ड्यूटी दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा लगाकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिन-रात एसपीओ तैनात हैं लेकिन, एसपीओ को वेतनमान के नाम पर 8,900 रुपये मिलते हैं। जबकि, पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में एसपीओ को वर्ष 2018 से 18 हजार रुपये वेतनमान मिल रहा है। जिले के एसपीओ जवान को केंद्र सरकार की ओर से 6000 रुपये तो खाते में भेजे जाते हैं लेकिन हिमाचल सरकार की ओर से 2900 रुपये ही डाले जाते हैं। मात्र 8900 रुपये के वेतनमान में एसपीओ को अपने परिवारों का भरण-पोषण करना चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

एसपीओ के अध्यक्ष अमर जीत, सचिव देवराज, सदस्य राज कुमार, राम लोक, लेख राज, राम कुमार, राकेश कुमार, हरि नाथ, चैन सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार को मंत्रियों के माध्यम से वे कई बार वे जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर वेतनमान प्रदान करने को लेकर आवाज बुलंद कर चुके हैं। अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा सका है। इससे एसपीओ जवानों में रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि इस बजट सत्र में सरकार एसपीओ का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें