बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में चल रही खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिता के तहत मुकाबले में हुए। वॉलीबाल प्रतियोगिता में शेरपुर की टीम ने ककीरा को हराया। दूसरे मैच में बनीखेत की टीम ने चूहन को मात दी।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में बगढ़ार की टीम ने ककीरा को हराया। बैडमिंटन के दूसरे मुकाबले में नगाली ने बाथरी को पराजित किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बलेरा ने सेमीफाइनल में पहुंची। गौरतलब है कि बारिश के कारण प्रतियोगिता के मुकाबले अब ककीरा स्कूल के मैदान के जगह आर्मी ग्राउंड में हो रहे हैं। बारिश के कारण ककीरा स्कूल के मैदान को काफी नुकसान पहुंचा। प्रतियोगिता के तहत शेष मुकाबले बुधवार को होंगे।