फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला को हरा फाइनल में पहुंचा स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर

Sat, 18 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने मंगला को 83 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि मैच में स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित बीस ओवर में 227 रन बनाए। इसमें मोंटी ने 61 और विनय ने 56 रन की पारी खेली। मंगला से थानू सूर्यवंशी ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला की टीम छह विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। मंगला से गौरव ने 61 रन की पारी खेली। उदयपुर से हैरी ने चार विकेट चटकाए। इस जीत के साथ अब उदयपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें