फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आजादी के 76 साल बाद मुकलेणी को मिलेगी सड़क

Sat, 18 Apr 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे 71 लाख रुपये
विज्ञापन

सड़क की स्वीकृति की सूचना मिलने पर गांव के लोगों में खुशी की लहर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के मुकलेणी गांव के लोगों को जल्द सड़क सुविधा मिलने वाली है। झणेई से मुकलेणी तक ढाई किलोमीटर सड़क स्वीकृत हो चुकी है। सड़क के निर्माण पर 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विभाग ने रविवार को सड़क का भूमिपूजन रखा है। इसके उपरांत इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। आजादी के 76 वर्षों बाद यह गांव सड़क से जुड़ेगा। इस बात को लेकर गांव के लोगों में खुशी की लहर है। 200 लोगों की आबादी लंबे समय से सड़क से जुड़ने की मांग कर रही थी। इसके लिए ग्रामीणों ने सरकार से लेकर प्रशासन तक के दरवाजे पर अपनी आवाज बुलंद की। यही वजह है कि अब सरकार ने गांव को सड़क से जोड़ने के लिए अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में संजय कुमार, प्रहलाद, सोनू, मयंक, हरीश कुमार, चैन लाल, देवी सिंह और केवल कुमार ने बताया कि मुकलेणी गांव में सड़क बनने की खबर जबसे ग्रामीणों को मिली है, तबसे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। सड़क नहीं होने के कारण उन्हें अपने घरों का निर्माण करने के लिए सामग्री खच्चरों के जरिए गांव तक पहुंचानी पड़ती थी। ऐसे में जब सड़क बनेगी तो कम खर्च पर माल वाहक वाहन से सीधे गांव में निर्माण सामग्री उतरेगी। इससे उनका समय और पैसा दोनों बचेंगे। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस सड़क का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए। साथ ही गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि सड़क की अनुमति मिल चुकी है। रविवार को इसका भूमिपूजन रखा गया है। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें