फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका छिंज मेले में पहाड़ी तरानों पर खूब झूमे दर्शक

Tue, 10 Sep 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तेलका छिंज मेले की सास्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देती गायक कलाकार।संवाद
विज्ञापन
तेलका छिंज मेले में पहाड़ी तरानों पर खूब झूमे दर्शक
विज्ञापन

हिमाचली लोक गायकों के नाम रही सांस्कृतिक संध्या, जमकर लगे ठुमके
बीडीसी सदस्य विनोद ने किया लखदाता छिंज मेले की पहली संध्या का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका में आयोजित लखदाता छिंज मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायकों के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या का आगाज भावना जरयाल ने कृष्ण स्तुति के साथ किया। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी गीतों का गुलदस्ता प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने इस गरांये देया लंबरा हो, रज्जमा, सूमो गुजरेटी, डीजे पर नाचना इत्यादि गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इससे पूर्व चमन सोनी ने पहाड़ी गीत की प्रस्तुति दी। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। लोक गायक राजिंद्र ठाकुर ने पंजाबी और पहाड़ी गीतों का गुलदस्ता प्रस्तुत किया। इसके बाद लोकप्रिय हिमाचली लोक गायक सावन जरियाल, मेहर सिंह, राजू सनवाल के गीतों पर दर्शक और श्रोता खूब झूमे। इन्होंने क्रमवार पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तेलका में आयोजित दो दिवसीय लखदाता छिंज मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज बीडीसी सदस्य विनोद शर्मा ने किया। छिंज मेला कमेटी तेलका के अध्यक्ष देस राज बसंत, सदस्य परम देव ठाकुर, अशोक कुमार ने उन्हें टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छिंज मेला कमेटी तेलका के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संजीव ठाकुर, धर्मेंद्र सूर्या, कुलदीप कुमार और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन में पुलिस थाना किहार की टीम का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें