फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा से डोडा तक चलेगी विशेष बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगी सेवा
विज्ञापन


जम्मू जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के यात्रियों को अब डोडा जाने के लिए अलग-अलग बसों में सफर नहीं करना पड़ेगा। एचआरटीसी प्रबंधन चंबा की ओर से चंबा से डोडा के लिए बस सेवा पिछले साल की तरह शुरू की जाएगी। मार्च के पहले सप्ताह से यह सुविधा एचआरटीसी प्रबंधन यात्रियों को देगा। निगम प्रबंधन की ओर से इसके लिए व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं। इससे लोगों को बार-बार बसें बदलने से छुटकारा मिलेगा। निगम की ओर से इस बस को शुरू करने का मकसद यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में 150 से अधिक रूटों पर निगम की ओर से बसें दौड़ाई जा रही हैं। गत वर्ष भी चंबा से डोडा के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। बहरहाल, निगम प्रबंधन को इस रूट का रिस्पांस काफी बेहतर मिला था। बहरहाल, अब दोबारा इस बस सेवा को बहाल किया जा रहा है। इससे जम्मू और डोडा जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि चंबा से डोडा की एक तरफ की दूरी 168 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान पड़ोसी राज्य जम्मू के विभिन्न जिलों से छड़ियां लेकर सैकड़ों शिव भक्त पैदल ही वाया लंगेरा होते हुए चंबा में प्रवेश करते हैं। चंबा से डोडा वाया पदरी-जोत-भद्रवाह के लिए सरकारी बस सेवा शुरू होने से मणिमहेश यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। आरएम चंबा शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें