फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हॉट मिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए मांगा स्थान

Sun, 04 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक अस्थायी हॉट मिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए बीआरओ को जगह आवंटित करने का आग्रह पंगवाल एकता मंच पांगी के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव से की है।
विज्ञापन

पंगवाल एकता मंच पांगी के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि प्रोजेक्ट दीपक के तहत बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने पांगी जनजातीय उप-मंडल में पुर्थी से किलाड़ तक तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ किया गया है।बीआरओ अथॉरिटी तारकोल बिछाने के कार्य के लिए किलाड़ के पास छटवानी/शेली में एक अस्थायी हॉट मिक्स प्लांट स्थापित करना चाहती है।
बीआरओ ने पहले भी ऐसा प्लांट स्थापित किया था। वर्तमान समय में तारकोल बिछाने का कार्य करवाना बेहद जरूरी है। आगामी समय में घाटी के बाहर से टायरिंग सामग्री (बिटुमेन को छोड़कर) आयात/परिवहन करना संभव नहीं होगा। इससे तारकोल की गुणवता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

लिहाजा पंगवाल एकता मंच ने मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि बीआरओ अथॉरिटी जब इस बारे पांगी प्रशासन से संपर्क करे तो आवासीय आयुक्त पांगी और डीएफओ पांगी को मौजूदा नियमों और शर्तों के अनुसार बीआरओ को उक्त जगह प्रदान करने का निर्देश दिया जाए। इससे पुर्थी-किलाडड्पर तारकोल का कार्य चालू वर्ष 2026 में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें