फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी के बमबल जंगल में देवदार के पेडों पर चली कुल्हाड़ी, एसपी के पास पहुंची शिकायत

विज्ञापन
पांगी के बंबल में अवैध कटान के बाद काटे गये पेड़ लकड़ी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के बमबल जंगल में देवदार के पेडों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पांगी के लोगों ने पुलिस अधीक्षक चंबा अरूल कुमार के पास शिकायत भी की है। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने पांगी थाना की टीम को मामले की जांच करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनजातीय उपमंडल पांगी के दायरे में आने वाले बमबल जंगल में देवदार के 40 पेड़ों के अवैध कटान होने की बात हो रही है। लोग यह भी अफवाह फैला रहे हैं कि अवैध कटान को लेकर वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसके चलते शिकायतकर्ताओं ने इस मामले की शिकायत एसपी चंबा से की है। पुलिस की जांच में अगर अवैध कटान का मामला सही पाया जाता है तो एहलमी कटान के बाद यह दूसरा देवदार के पेड़ों के कटान मामला उभर का सामने आ सकता है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि बर्फबारी का फायदा उठाकर वन काटू जंगल में देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। वहीं, वन मंडल पांगी घाटी में किसी भी तरह के अवैध कटान होने की बात को सिरे से खारिज कर रहा है। पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि उनके पास पांगी में अवैध कटान को लेकर शिकायत पहुंची है। मामले की सच्चाई और जांच को लेकर पांगी थाना की टीम को आदेश किए गए हैं।
टीडीधारकों को मंजूर हुए हैं पेड़
वन मंडल अधिकारी पांगी कुलैदीप जंवाल ने बताया कि जिस बमबल जंगल में अवैध कटान नहीं हुआ है। साच गांव के स्थानीय टीडी धारकों के आवेदन के चलते 18 सूखे पेड़ सालवेज के तहत स्वीकृत किए गए हैं। पांगी घाटी में किसी भी तरह का कोई भी अवैध कटान नहीं हो रहा है और जिस किसी ने यह शिकायत की है वह सरासर सच्चाई और तथ्यों से विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें