कियाणी में आगजनी के बाद जले सामान को देखते लोग।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती कियाणी पंचायत में वीरवार रात को आग लगने से दो दुकानें जलकर राख गईं। आग की इस घटना में करीब चार लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है, जबकि साथ लगती अन्य दुकानों और घर को दमकल विभाग की टीम ने आग की चपेट में आने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात अचानक मनोज कुमार पुत्र प्रेम सागर निवासी गांव कियाणी की कन्फेक्शनरी और स्टेशनरी की दुकान में आग भड़क गई। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचित किया। साथ ही आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दुकानों में लगी आग को बुझाया। प्रशासन की ओर से संबंधित पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावित दुकानदार को पांच हजार रुपये की राहत दी गई है। नायब तहसीलदार संदीप शर्मा ने बताया कि कियाणी में प्रभावित दो दुकानदारों को राजस्व विभाग की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। विभाग नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कियाणी में आग की चपेट में आने से दो दुकानें राख हुई हैं। इस घटना में करीब चार लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इसको लेकर जांच की जा रही है।
कियाणी में आगजनी के बाद जली दुकान में रखी फ्रिज।- फोटो : Chamba