फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सोनू ने संभाली बीडीसी अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला विकास खंड को मिला नया नेतृत्व
विज्ञापन

शिव दत्त ने संभाला उपाध्यक्ष पद का कार्यभार
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला में वीरवार को नई कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया है। नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष सोनू देवी और उपाध्यक्ष शिव दत्त जसवां ने पूर्व वन मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सिंह भरमौरी और सुरजीत सिंह भरमौरी के मार्गदर्शन में अपने पदों की जिम्मेदारी ग्रहण की।
विज्ञापन

पदभार संभालने के अवसर पर ठाकुर सिंह भरमौरी ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास खंड की जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना होगा। इस अवसर पर बीडीसी सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में करीब 15 बीडीसी सदस्यों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें