सम्मा नाग मेला में पहलवानों को सम्मानित करते मुख्यतिथि - आयोजक
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत मलूड़ा के सुकड़ाई बाईं में सम्मा नाग मेले के दौरान दंगल करवाया गया। इसमें आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।
ग्राम पंचायत उपप्रधान पंकज बेरी ने बताया कि जिला परिषद सदस्य नैनीखड़ वार्ड प्रदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बड़ी माली में पठानकोट के सोनू ने नागावाड़ी के मिट्ठू को हराकर 18 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। उपविजेता मिट्ठू को 13 हजार रुपये मिले।
छोटी माली में भटियात के नवू विजेता रहे। उन्हें 12 हजार रुपये और उपविजेता पठानकोट के वसीम को नौ हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। अंडर-19 दंगल में डैणकुंड के शौकत ने पहला स्थान हासिल कर चार हजार रुपये जीते, जबकि पठानकोट के शिफि को उपविजेता रहने पर 3100 रुपये दिए गए। मेले में लोगों ने दंगल के मुकाबलों का खूब आनंद लिया। आयोजन समिति और पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। संवाद