फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संचुई के शिव चेले आज करेंगे चौरासी के लिए प्रस्थान

Mon, 14 Sep 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर से छड़ी कीर पूजा अर्चला करते श्रद्धालू।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। त्रिलोचन महादेव वंशज संचुई के शिव चेले मंगलवार को चौरासी के लिए प्रस्थान करेंगे। दो दिन तक वहां रहकर श्रद्धालुओं को मणिमहेश यात्रा पर जाने की अनुमति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

17 सितंबर को सुबह चौरासी से डल झील के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पर डल झील तोड़ने की रस्म को निभाएंगे। इसके बाद ही राधाष्टमी का शाही स्नान शुरू होगा। नागरिक उपमंडल अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को संचुई शिव चेले, दशनामी अखाड़ा और चरपट नाथ की छड़ी का मणिमहेश न्यास भरमौर में स्वागत करेगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें