चमीणु में लोगों को सोलर लैंप और मोबाइल चार्जर वितरित करते:
साहो (चंबा)। जिले के कालाटोप-खजियार और चमीणू लैंडस्केप में हिमालय उन्नति मिशन के तहत विशेष कार्यक्रम करवाया गया। इसमें 90 से अधिक परिवारों को सोलर लैंप और मोबाइल चार्जर वितरित किए गए।
यह पहल श्रीश्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट आर्ट ऑफ लिविंग और हिमालय उन्नति मिशन के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई। सोलर लैंप की सहायता से छात्र रात के समय बिना किसी बाधा पढ़ाई कर सकेंगे। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं हस्तशिल्प और अन्य उत्पादन गतिविधियां शाम के समय भी जारी रख सकेंगी। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक रत्न चंद और समुदाय समन्वयक बलराम गर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूहों की सदस्य और युवा उपस्थित रहे। संवाद