फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संत निरंकारी भवन में बही ज्ञान की धारा

Sun, 01 Mar 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते अनुयायी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। संत निरंकारी भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का आगाज आरती वंदना से किया गया।
विज्ञापन

सत्संग में मैहला, धरवाला, मुगला, साहो, जडेरा, मंगला राख, जांघी और आदर्शनगर से निरंकारी अनुयायियों ने भाग लिया। मंच पर विराजमान महात्मा अरुण महाजन ने कहा कि समान दृष्टि से व्यक्ति में द्वेष की भावना नहीं होती। हमारे धर्म ग्रंथ किसी भी प्रकार के पक्षपात की आज्ञा नहीं देते। फिर भी सर्वत्र पक्षपात पूर्ण व्यवहार देखने को मिलता है। वह वनस्पति, पहाड़, जीव-जंतु हर एक जीवित प्राणी में परमात्मा के दर्शन करना शुरू हो जाता है। संगत ने एलईडी के माध्यम से प्रवचनों को सुना। सत्संग के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रबंधक विनोद कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें